logo

पुलिस जवान के घर में चोरी, चोरों ने खुद को बताया नक्सली

ROBBERY2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पलामू जिले के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के सिंगरा के बजराहा में एक पुलिस वाले समेत एक अन्य घर में चोरी का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे की है। करीब 15 की संख्या में आए डकैतों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची और छानबीन कर रही है।  पुलिस जवान संदीप राम के घर चोर सीढ़ी के सहारे गए। जिसके बाद पूरे परिवार को हथियार के दम पर बंधक बना लिया। जिसके बाद घर में रखे नगद और जेवरात लूट लिया। संदीप के भाई लालसू राम ने पुलिस को बताया कि चोरों ने सबके हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। लालसू ने यह भी बताया कि चोर खुद को नक्सली बता रहे थे। सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि डकैती की घटना हुई है। सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद और सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार के नेतृत्व में घटना की छानबीन की जा रही है।

Tags - झारखंड लेटेस्ट न्यूज पलामू चोरी Jharkhand latest news palamu theft